March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद में छा सकते हैं मनोज झा, निर्विरोध बन सकते हैं जनपद उपाध्यक्ष

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है, जिसमें मनोज झा का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। उनके मजबूत समर्थन और व्यापक जनसमर्थन को देखते हुए क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मनोज झा के संभावित निर्विरोध निर्वाचन की खबर से गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। ग्रामीणों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और लोग उनके नेतृत्व में पंचायत के विकास की नई उम्मीदें जता रहे हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनका चयन जनपद के विकास और जनसेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा

अगर मनोज झा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाते हैं, तो यह उनके प्रति जनता के विश्वास और उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण होगा। स्थानीय लोग उनके कुशल प्रशासन और विकास कार्यों को लेकर आशान्वित हैं।

 

अब सबकी निगाहें अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, और अगर सब कुछ अनुकूल रहा, तो मनोज झा निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष बन सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.