August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद में छाए मनोज झा, निर्विरोध बने जनपद उपाध्यक्ष

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मनोज झा को निर्विरोध चुना गया। उनके निर्विरोध चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने इसे विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मनोज झा के उपाध्यक्ष बनने पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मनोज झा ने सभी जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने जनपद पंचायत करतला के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

मनोज झा के निर्विरोध चयन से यह स्पष्ट हो गया कि क्षेत्र की जनता उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास रखती है। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे इस विश्वास को कायम रखते हुए पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.