March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 58 में भाजपा की प्रभावशाली सभा, संजू देवी राजपूत और सुखविंदर कौर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, 02 फरवरी 2025: भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी सुखविंदर कौर के समर्थन में वार्ड 58 (सरदार वल्लभभाई पटेल नगर) स्थित अटल आवास क्षेत्र में एक प्रभावशाली जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में आदरणीय कौशल देवांगन भैया जी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। अपने संबोधन में कौशल देवांगन भैया जी ने विश्वास जताया कि भाजपा नगर निगम में विजयी होकर क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर नगर निगम में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

सभा में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि वे कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा को मजबूती प्रदान करें, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

भाजपा के इस जोशपूर्ण प्रचार अभियान के दौरान नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि आगामी चुनावों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलने जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.