March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 48 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/दर्री, कोरबा। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 48 हसदेव 01 में पार्षद प्रत्याशी दीदी राधा महंत जी एवं महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत जी के समर्थन में श्याम नगर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से सीधा संवाद किया और भाजपा के विकास कार्यों को साझा करते हुए वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में मंडल मीडिया प्रभारी श्री धनंजय कश्यप, बूथ अध्यक्ष श्री शिव कुमार राठौर, राहुल महंत, राहुल मिश्रा, चंद्र प्रकाश, चंदन सहित भाजपा के कई समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनता से संवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर वक्त जनता की सेवा में तत्पर रहती है। भाजपा प्रत्याशी दीदी राधा महंत एवं दीदी संजू देवी राजपूत ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि जीत के बाद वार्ड और नगर के समग्र विकास के लिए संपूर्ण समर्पण भाव से कार्य किया जाएगा।

“विकास और सेवा की राह पर भाजपा, वार्डवासियों से समर्थन की अपील!”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.