July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड नंबर 30 में भाजपा का सशक्त जनसंपर्क अभियान, संजू देवी राजपूत और धन कुमारी गर्ग को मिला अपार समर्थन!”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,****/ वार्ड नंबर 30। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी आदरणीय श्रीमती संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी श्रीमती धन कुमारी गर्ग के समर्थन में वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी की छोटी बहू श्रीमती स्वाति सिंह, पूर्व पार्षद श्री सुशील गर्ग, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष श्री राम अवतार पटेल, श्रीमती स्मिता सिंह, श्री भुवनेश्वर कश्यप, श्री दीपक यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती राम कुमारी पटेल और श्रीमती शांति देवी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की गई। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर भाजपा के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया गया, जिससे वार्डवासियों में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

“समर्पण, सेवा और विकास की राह – भाजपा प्रत्याशियों को दें अपना आशीर्वाद!”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.