बालको नगर में गूंजा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, संजू देवी राजपूत और सत्येंद्र दुबे को मिला अपार समर्थन!”
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालको नगर, वार्ड क्रमांक 42। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी श्री सत्येंद्र दुबे के समर्थन में सेक्टर-4 में जोरदार प्रचार अभियान चलाया गया।
जनता से संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशियों ने अपने विजन और विकास योजनाओं को साझा किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी भाजपा उम्मीदवारों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई।
“सशक्त नेतृत्व, मजबूत विकास – भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बालको नगर!”


