March 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन, 1 मार्च को होगा शुभारंभ

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा फुलेरा दूज, 1 मार्च 2025 को रायपुर में भव्य निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानजनक विवाह संपन्न कराना है। यह पहल सामाजिक समानता, समरसता और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सामूहिक विवाह से समाज में नए संस्कारों का संचार”

वर्तमान समय में विवाह जैसे पवित्र संस्कार को भौतिकता और आडंबरों ने घेर लिया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह योजना की शुरुआत की है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बिना आर्थिक बोझ के इस शुभ कार्य को संपन्न करने में सहायता मिल सके।

“51 से अधिक जोड़ों का विवाह, गृहस्थी का सामान मिलेगा उपहार में”

संगठन के प्रांतीय चेयरमैन श्री अशोक मोदी (कोरबा) एवं अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल (रायपुर) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना है। कम से कम 51 जोड़ों का पंजीकरण किया जाएगा, जिन्हें विवाह के दौरान गृहस्थी में आवश्यक वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, विवाह से जुड़े सभी महत्वपूर्ण खर्च जैसे कन्यादान, वरमाला, फेरे और भोजन आदि का खर्च संगठन द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विवाह हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक परिवारों को संगठन से संपर्क कर जल्द से जल्द पंजीकरण कराना होगा।

“आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष टीम गठित”

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें संगठन के उपाध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, राजेंद्र अग्रवाल, राजा मोदी, मंत्री गौरव मोदी, आशुतोष अग्रवाल, अंकित गोयनका, विशेष आमंत्रित सदस्य अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, मंगल परिणय आयोग की संयोजिका श्रीमती शोभा केडिया तथा जिला महिला इकाई कोरबा की ऊमा बंसल, प्रेमा अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, सरला मित्तल, मनीषा गोयल, लीना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल सहित प्रदेश भर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल हैं।

समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील”

संगठन के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने समस्त समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक विवाह समारोह नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में एक नई प्रेरणा और बदलाव की लहर लाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.