March 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“अब होगा बुधवारी का विकास, हमर गुलजार भईया के साथ!”

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बुधवारी। क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई को ध्यान में रखते हुए गुलजार भईया ने चुनावी मैदान में मजबूती से कदम रखा है। उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों का मानना है कि सिर्फ झूठे वादों और लालच में नहीं, बल्कि कर्मठता और जनसेवा की भावना रखने वाले नेता को ही जनता को चुनना चाहिए।

मुर्गा-कंबल-दारू सिक्का-मिठाई-पैसा, ये सब एक धोखा है, काम करने वाले को देना मौका है!”

चुनावी माहौल में अक्सर मतदाताओं को लुभावने प्रलोभन और चंद पैसों के लालच में बहकाया जाता है, लेकिन बुधवारी की जनता अब जागरूक हो चुकी है। लोग स्वच्छ राजनीति और वास्तविक विकास की मांग कर रहे हैं। जनता का संदेश साफ़ है –

अपना वोट उसी को दें, जो समय आने पर आपका फोन उठाए।

जिसके पास किसी काम के लिए जाने में आपको झिझक न हो।

जो सरलता से मिले और आपको मान-सम्मान दे।

गलत वोट की गहरी चोट – पाँच साल तक जनता को होगी खोट!

चुनाव सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि पाँच साल की तकदीर तय करने वाला निर्णय होता है। इसलिए बुधवारी की जनता को यह समझना होगा कि अगर किसी प्रलोभन में आकर गलत व्यक्ति को चुन लिया गया, तो आने वाले पाँच साल तक विकास की गति ठप हो जाएगी।

जनता ने लिया संकल्प – विकास के लिए देंगे सही व्यक्ति को मौका!”

गुलजार भईया के समर्थन में लगातार क्षेत्र के नागरिकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। लोग बिना किसी लालच और भय के बुधवारी के भविष्य को संवारने के लिए संकल्प ले रहे हैं। अब चुनाव में जनता अपने क्षेत्र की असली तरक्की और विकास को ध्यान में रखकर ही वोट करेगी।

“सही निर्णय लें, बुधवारी को नई दिशा दें – गुलजार भईया के साथ मिलकर विकास की ओर बढ़ें!”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.