नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए श्रीवास समाज से संवाद, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की भारी बहुमत से विजय की अपील”



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रीवास समाज के प्रमुख सदस्यों एवं नागरिकों के साथ विशेष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
“भाजपा ही कोरबा के समग्र विकास की गारंटी”
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कोरबा में अभूतपूर्व विकास किया है, लेकिन कांग्रेस की नगर निगम सरकार ने पिछले 10 वर्षों में शहर को पूरी तरह से विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नगर निगम में भी डबल इंजन की सरकार बनाई जाए, जिससे केंद्र और राज्य की योजनाओं का सही लाभ जनता तक पहुंच सके।
उन्होंने श्रीवास समाज के नागरिकों से कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। जब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो कोरबा नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनाना बेहद आवश्यक है।

“महापौर पद पर भाजपा और 67 वार्डों में पार्षदों को जिताने की अपील”
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरबा को एक स्मार्ट, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एक कर्मठ और अनुभवी जनसेवक हैं, जो कोरबा के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पार्षदों को जिताकर नगर निगम में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनानी होगी, जिससे नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सके और जनता को बुनियादी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जा सकें।

“श्रीवास समाज ने दिया भाजपा को समर्थन”
इस संवाद कार्यक्रम में श्रीवास समाज के नागरिकों ने भाजपा के प्रति अपनी आस्था जताई और संकल्प लिया कि इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रीवास समाज ने नगर निगम चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया।
“भाजपा की जीत से कोरबा को मिलेगा स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन”
कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा की जीत का मतलब है कोरबा के सुनहरे भविष्य की गारंटी। उन्होंने जनता से कमल के फूल के निशान पर मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा को जिताने से कोरबा का संपूर्ण विकास संभव होगा।


