महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में भाजपा को मिला अपार समर्थन, तिलक लगाकर किया गया बहनों का सम्मान”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 फरवरी को महिला लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थी बहनों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती राधा सुफलदास महंत ने महिलाओं से मुलाकात कर भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं को लेकर संवाद किया और वोट देने की अपील की।

“महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ हर वर्ग की बहनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं को और गति दी जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
पार्षद प्रत्याशी राधा सुफलदास महंत ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड 09 में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा मातृशक्ति का सम्मान किया है और आगे भी उनके हितों के लिए कार्य करती रहेगी।

“भाजपा के समर्थन में उमड़ा महिला शक्ति का जोश”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया और नगर निगम चुनाव में कमल के फूल को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सह प्रभारी प्रीति स्वर्णकार, वार्ड प्रभारी श्री अमित नवरंग लाल, पूर्व पार्षद श्री सफलदास महंत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड की सम्माननीय बहनें उपस्थित रहीं।
“महिलाओं के लिए समर्पित भाजपा, विकास और सुरक्षा की गारंटी”
इस अभियान से यह स्पष्ट हो गया कि महिलाओं का भाजपा पर अटूट विश्वास है और वे भाजपा को पुनः नगर निगम की सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के उत्थान के लिए सच्चे दिल से काम कर रही है और उनके सपनों को साकार कर रही है।


