केंद्रीय बजट 2025-26: विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर”



- 12 लाख तक की आय पर कर छूट से नौकरीपेशा, कर्मचारी और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत – लखन लाल साहू
- उद्यमिता और एमएसएमई को मिलेगा नया बल, रोजगार के अवसर होंगे सृजित – रजनीश सिंह
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत बनेगा वैश्विक महाशक्ति – मनोज शर्मा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इसे “विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला बजट” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के उत्थान के साथ-साथ स्टार्टअप्स, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि 12 लाख तक की आय पर कर छूट मिलने से करोड़ों नौकरीपेशा लोगों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों को लाभ होगा, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
“किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत”
श्री मनोज शर्मा ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है, जिससे लगभग 8 करोड़ किसान, मछुआरे और डेयरी व्यवसायी लाभान्वित होंगे। धन-धान्य योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा, जिसका विशेष लाभ बस्तर और सरगुजा के किसानों को मिलेगा।
“शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश”
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिलासपुर पूर्व लोकसभा सांसद लखन लाल साहू ने कहा कि
- आईआईटी में 6,500 और मेडिकल कॉलेज में 10,000 नई सीटों के जुड़ने से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
- स्कूलों में वाईफाई कनेक्टिविटी से बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा और तकनीकी दक्षता बढ़ेगी।
- 1 करोड़ गिग वर्कर्स को प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा की भावना प्रबल होगी।
“एमएसएमई और स्टार्टअप्स को नई ऊंचाई”
बेलतरा के रजनीश सिंह ने बताया कि
- एमएसएमई के लिए ऋण सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को संबल मिलेगा।
- स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ का फंड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।
- माइक्रो उद्यमों को 5 लाख रुपए तक के क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
“भारत बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महाशक्ति”
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि 500 करोड़ के बजट से तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे भारत एआई के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। यह पहल तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी और नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगी।
“मोदी सरकार का बजट – आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव”
प्रेस वार्ता में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खान, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिन्हा, रामकुमार त्रिपाठी और संजू वैष्णव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक बजट को लेकर व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा ने इसे “विकसित भारत के निर्माण का ऐतिहासिक कदम” बताया है।


