March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशी विनीता कंवर के समर्थन में जनसंपर्क अभियान”

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला मंडल के वार्ड क्रमांक 66, बूथ क्रमांक 54, डगनियाखार में आज 02 फरवरी 2025 को भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 66 की पार्षद प्रत्याशी विनीता कंवर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान संजू देवी राजपूत और विनीता कंवर ने वार्डवासियों से मुलाकात कर भाजपा के संकल्प, विकास योजनाओं और सुशासन के संकल्पों को साझा किया। उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देकर नगर निगम में पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील सरकार बनाने की अपील की।

नगर निगम में भाजपा की जीत, विकास की गारंटी”

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार ही नगर निगम में सुशासन और समृद्धि की गारंटी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 10 सालों में नगर निगम में सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चली है, जिससे कोरबा का विकास पिछड़ गया। भाजपा की सरकार बनने पर हर वार्ड में तेज गति से विकास कार्य पूरे किए जाएंगे।

वार्ड क्रमांक 66 की पार्षद प्रत्याशी विनीता कंवर ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हर वार्ड का समग्र विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भाजपा को नगर निगम में बहुमत मिलता है, तो सड़कों, जल निकासी, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार किया जाएगा।

जनता का अपार समर्थन, भाजपा को मिल रहा आशीर्वाद”

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया और नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग भाजपा की नीति और विकास के वादों पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिताने का संकल्प लेते नजर आए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.