डीजल चोरों के साथ पुलिस की मिलीभगत के आरोप में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच के बाद की सख्त कार्यवाही-6 पुलिसकर्मी निलंबित







त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जिले में अवैधानिक कार्यो पर सख्त कार्यवाही कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने की हैं। उनकी सख्ती का ही नतीजा है कि दीपका पुलिस ने एसईसीएल की खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2345 लीटर चोरी का डीजल जब्त किया है।
डीजल चोरों के साथ पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगने पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच के बाद सख्त कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने साइबर सेल में पदस्थ हेड कांस्टेबल सहित हरदीबाजार, कुसमुंडा थाना में पदस्थ 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दे कि दीपका पुलिस को एसईसीएल गेवरा खदान के सुरक्षा अधिकारी ने 22 दिसंबर की रात बोलेरो वाहन में डीजल चोरी की जानकारी दी गयी। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन डीजल चोर गैंग के सदस्य चोरी के डीजल और वाहन सहित मौके से फरार हो गये। इस घटना की जानकारी के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने डीजल चोर गैंग पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश थाना प्रभारी को दिया था। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर 7 कथित आरोपियों को चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की कथित आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त 2 बोलेरो वाहन सहित 2345 लीटर डीजल बरामद कर जब्त किया गया है।
डीजल चोर गैंग के खिलाफ इस कार्यवाही में कुछ पुलिस कर्मियों का संदिग्ध आचरण सामने आया था। जांच में जानकारी निकल कर सामने आयी हैं कि साइबर सेल में पदस्थ हेड कांस्टेबल, आरक्षक सहित हरदीबाजार थाना में पदस्थ दो आरक्षक, थाना कुसमुंडा में पदस्थ दो आरक्षक की भूमिका संदिगध पाई गयी। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी पर त्वरित सख्त कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित कर दिया हैं।





