ग्राम पंचायत खैरगढ़ी में लोकपर्व छेरछेरा धूमधाम से मनाई गई इस पर्व पर बच्चे घरों में धान मांगने पहुंचे





बरमकेला / बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरगढ़ी में छेरछेरा लोकपर्व की धूम दिखी यहां के गली मोहल्ले मे बच्चे घर-घर जाकर अन्न की मांग करते देखे गए।इस पर्व को लेकर बरमकेला अंचल मे खासा उत्साह देखा गया। खासकर ग्रामीण अंचलों में जहां बच्चों की टोलियां उत्साह के साथ छेरछेरा पर्व को मनाते हुए घर-घर पहुंचकर अन्न दान लेने पंहुचे। मान्यता है कि इस पुस माह एवं त्योहार पर पर जो भी दान किया जाता है वह महादान होता है। इसका सुखद फल भी प्राप्त होता है।
बरमकेला इलाके मे लोकपर्व छेरछेरा बुधवार को आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। फसल के खेतों से खलिहानों में आने की खुशी और अच्छी फसल को लेकर पुर्नवसु नक्षत्र में लोक पर्व छेरछेरा मनाया जाने वाले इस पर्व मे बच्चों की टोली घर-घर जाकर अन्न मांगते है।धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन से ग्रामीण अंचलों में शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरते हेरा. जैसे पारंपरिक बोल के साथ छेरछेरा के दिन बच्चों की टोली घर-घर जाकर अन्न मांगती हैं। किसान भी खुले हाथों से बच्चों को अन्न का दान करते हैं। इस दिन लोक गीतों की भी बहार रहती है।
विदित हो कि इस दिन सभी घरों में नया चावल का चीला,चौसेला ,फरा ,दुधफरा, भजिया आरिसा आदि छत्तीसगढ़ी अन्य व्यंजन बनाया जाता है। इसके अलावा छेर-छेरा के दिन कई लोग खीर और खिचड़ा का भंडारा रखते हैं, जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। इस दिन अन्नपूर्णा देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी जातक इस दिन बच्चों को अन्न का दान करते हैं, वह मृत्यु लोक के सारे बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करते हैं। तथा बच्चों की उत्साह बढ़ाने के लिए खेलकूद का आयोजन भी किया जाता है खेल के प्रति बालक बालिकाओं को प्रेरित किया जाता है ।इस दौरान बने हुए पकवानों को सगे संबंधी के घर तथा पड़ोसी को भी वितरण किया जाता है। इस मौके पर कमल गुप्ता,मिनकेतन गुप्ता,सौदागर साहू,दयानंद प्रधान,किशोर गुप्ता,दुष्यंत देहरी,जोगेश्वर गुप्ता,आशीष गुप्ता,सुभाष प्रधान ,दिलीप यादव,गोपाल गड़तीया ,अशोक गुप्ता,राजेश निषाद,सुनील गुप्ता,गोविंद देहरी, जीतू गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ थे ।
