त्वरित गति से अब संभावित परिवर्तित राष्ट्रीय राजमार्ग कोरबा-चांपा मार्ग का निर्माण कार्य



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को अनिश्चितता के भंवर से बाहर निकालने हेतु उच्च स्तरीय प्रशासनिक चेतना जागीऔर अब लग रहा हैं की अब इसमें आने वाले अवरोध भी दूर हो जाएंगे। साथ ही 38.2 किमी की सड़क बनवाने में सामान्य रूप से आ रही समस्याओं को सुलझाने में प्रशासन ने तेजी से रुचि दिखाई हैं इस दिशा में गहरे चिंतन से यह स्पस्ट हुआ हैं की आमजनों को आवागमन हो रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन को कुछ कड़े कदम उठाने होंगे।
इसकी पहल करते हुए प्रशासन की और से कुछ पृथक निर्णय लिये जा रहे हैं ऐसा पता चला हैं और इस हेतु ग्रामीणों के हितो को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और भारी लागत व्यय बोझ से भी बचा जा सकेगा। अपुस्ट प्रशासनिक तौर पर आज जो जानकारी उभरी हैं उसमे बताया गया हैं की कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण में 397 मुआवजा प्रकरण जो लंबित है और जिसमें अधिकांश पारिवारिक विवाद वाले प्रकरण है। इस हेतु वहा स्थित अंचल के आगाध आस्था स्थल को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। 19 सितंबर को आस्था स्थल समिति के प्रमुखों ने इस हेतु मुहूर्त भी निकाला है, और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात भूमिपूजन सहित आस्था स्थल को शिफ्ट किये जाने की तैयारी की जा रही हैं।
उल्लेखनीय हैं की कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका हैं, किंतु नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चांपा से कोरबा 38.200 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने का काम 2 साल पहले जो कार्य शुरू किया था, उसके लाभ से आमजन आज भी वंचित हैं। बताया जा रहा हैं की ग्राम खरहरी, मड़वारानी, बरपाली एवं उरगा के पास की सड़क निर्माण में ग्रामीण बार-बार अड़चन लगा रहे है। जिससे सड़क निर्माण करने में बाधाएं आ रही है। बरपाली और मड़वारानी के पास आ रही समस्याओं से हाई पॉवर कमेटी को अवगत कराया गया है।

