भाजपा दंतेवाड़ा ने तूलिका कर्मा के आरोपों का किया खंडन,तूलिका कर्मा के सारे आरोप निराधार- भाजपा*



त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल 15 अगस्त को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों द्वारा कमलेश नाग और संतोष साहू पर लगाये गये दुर्व्यवहार के आरोप के मामले को लेकर भाजपा कार्यालय चितालंका में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप एवं संतोष गुप्ता ने कहा की विगत 02 दिनों से समाचार पत्रों में लिखा जा रहा है की भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा 15 अगस्त को जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया गया जबकि 15 अगस्त का जो डॉक्टरों के शिकायत का मामला सामने आया है वो संतोष साहू और विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी के पि ए कमलेश नाग के विरुद्ध है

जिस पर जांच हो रही है और जांच होने तक कमलेश नाग को दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने स्वतः पि ए के पदभार से मुक्त कर दिया है,कमलेश नाग भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी है जिनकी पदस्थापना जिला अस्पताल में ही है इसलिए मामले पर डॉक्टरों के शिकायत उपरांत जांच हो रही है | भाजपा और विधायक चैतराम अटामी ने हमेशा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे इसलिये मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक चैतराम अटामी ने पि ए कमलेश नाग को पदमुक्त कर दिया है | अखबारों में लिखा जा रहा है भाजपा पदाधिकारियों द्वारा डॉक्टरों से अभद्र व्यव्हार किया गया जो सरासर गलत और निराधार है डॉक्टरों की शिकायत पि ए कमलेश नाग और संतोष साहू के विरुद्ध है वे दोनों न ही भाजपा पदाधिकारी है और न ही भाजपा के सदस्य है,अगर होते तो दोषी पाये जाने पर भाजपा उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्काषित भी करती इसलिए भाजपा दंतेवाड़ा इस बात का स्पष्ट तौर पर खंडन करती है और पुनः समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से आग्रह करती है की इस बात पर कांग्रेस पार्टी और कॉंग्रेसी नेता जनता को भ्रमित करने,डॉक्टरों को बरगलाकर आपातकाल स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने की मंशा से बेबुनियाद ओछी राजनीती कर रही है मामले में किसी भी भाजपा पदाधिकारी की संलिप्तता नहीं है न ही इसकी शिकायत डॉक्टरों द्वारा की गयी है | आगे पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा जिला महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप एवं संतोष गुप्ता ने कहा की जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा विधायक चैतराम अटामी की लोकप्रियता से बौखला गयी है,उनके पास् राजनीती करने का कोई मुद्दा नहीं रहा विधानसभा चुनाव में करारी हार के पश्चात आगे कुछ माह में प्रदेश में संपन्न होने वाले नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित मानकर वे अभी से डरी हुई है इसलिए किसी व्यक्ति विशेष के मामले को भाजपा और विधायक चैतराम अटामी से जोड़कर भाजपा और विधायक चैतराम अटामी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है | श्रीमती कर्मा के सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार है,श्रीमती कर्मा का बयान इस मुद्दे पर सिर्फ एक ओछी राजनीती के माध्यम से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का विफल प्रयास साबित हुआ है | श्रीमती कर्मा ने अपने बयान में कहा है की भाजपा नेता संतोष साहू द्वारा महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया गया है उन्हें पहले ये जानकारी होनी चाहिए की संतोष साहू भाजपा के न ही कार्यकर्ता पूर्व में थे न ही वर्तमान में है इस मामले से भाजपा का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है न ही डॉक्टरों ने ये कहा है,विधायक चैतराम अटामी के पि ए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी है वो भी भाजपा के सदस्य नहीं है और इस मामले पर दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है जो जांच का विषय है जांच हो रहा है और कमलेश नाग को दोषमुक्त पाए जाने तक विधायक चैतराम अटामी ने पि ए के पदभार से मुक्त कर दिया है | तूलिका कर्मा के द्वारा जारी बयान में ये कहना की विधायक चैतराम अटामी के संरक्षण में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है वो सर्वथा मिथ्या और द्वेषयुक्त है,विधायक चैतराम अटामी ने कमलेश नाग को कोई आदेश नहीं किया कमलेश नाग की धर्मपत्नी जिला अस्पताल गयी थी ये उनका निजी मामला और जांच का विषय है दोषी जो पाया जायेगा उस पर कठोर कार्यवाही होगी लेकिन विगत कुछ वर्ष पूर्व कॉग्रेस की सरकार थी,विधायक देवती कर्मा थी और जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा के ड्राइवर के द्वारा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर के साथ लात घुसे से मारपीट की गयी जिसकी शिकायत करने पहुंचे डॉक्टरों को तूलिका कर्मा के द्वारा तब डराया धमकाया गया उस शिकायत पर कार्यवाही करना छोड़ जिला अस्पताल से गिरफ्तार नहीं किया गया आज तूलिका कर्मा ही बताये तब कांग्रेस सरकार,विधायक देवती कर्मा ने कार्यवाही क्यों नहीं की जबकि इस मुख विवाद की घटना के शिकायत पर जिला पंचायत तूलिका कर्मा सड़क पर ओछी राजनीती करने उतर आयी,उन्होंने डॉक्टरों को भ्रमित करने का प्रयास कर हजारो लोगो की जान जोखिम में डालने का अमानवीय कृत्य किया और भाजपा तथा विधायक चैतराम अटामी पर बेबुनियाद आरोप लगाए जो सरासर गलत है | कांग्रेस की सरकार और विधायक देवती कर्मा के कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा के कहने पर मारपीट किया गया ये आरोप डॉक्टरों ने लगाए पर कोई कार्यवाही दोषी व्यक्ति पर नहीं हुई जबकि भाजपा सरकार में डॉक्टर निडरता के साथ शिकायत दर्ज करवाए और पि ए कमलेश नाग पर भी आरोप के तहत दोषमुक्त पाये जाने तक पदमुक्त किया गया है,यही अंतर है कांग्रेस के कुशाशन और भाजपा के सुशाशन में इसमें दोषी कोई भी हो उस पर कार्यवाही होना तय है |

