February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी क्षेत्र में बसे ग्राम खरहरकुड़ा में संचालित सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इस सत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय के शत-प्रतिशत छात्र 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए। विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल ने बताया कि सत्र 2023-24 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी रीतु चौबे ने प्रथम स्थान, कुनाल अग्रवाल ने द्वितीय स्थान एवं मिलिंद साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुमारी ममता कंवर ने प्रथम स्थान, राजा पटेल द्वितीय स्थान एवं अनिमेश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल प्रारंभ से ही बच्चों को एक बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु अग्रसर रहा है। हमारा प्रयास है कि हम बच्चों का एक अच्छी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी प्रदान करें ताकि वे अपना एवं परिवार के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी अपना योगदान दे। लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने विद्यालय के अध्यापकों को भी शुभकामनाएं दी हैऔर कहा की उनके प्रयास से विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ आया और अपेक्षा करी की आने वाले सत्र में परिणाम और बेहतर होगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.