February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* समय पर टैंकर से पानी आपूर्ति और सड़कों पर नियमित छिड़काव के दिए निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा कोयला खदान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खदान में किए जाने वाले कोयला उत्खनन, आधुनिक मशीनों के माध्यम से सतह स्तरीय माइनिंग की प्रक्रिया, डंपरों और मालगाड़ी के माध्यम से कोयले का परिवहन सहित कोयले का भंडारण, साइलो और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने गेवरा खदान के व्यू पॉइंट से माइंस की गतिविधियों को देखने के अलावा एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसईसीएल प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए। इसके साथ ही प्रभावित ग्रामों में पेयजल की समस्या को दूर करने टैंकरों के माध्यम से जल की आपूर्ति की जाए। कलेक्टर ने सुबह 08 से 10 बजे के बीच पानी की आपूर्ति टैंकर के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोयला खदानों में हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण रखने और अति आवश्यक होने पर सीमित ब्लास्टिंग के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने परियोजना के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपाय, पौधरोपण, सीएसआर गतिविधियों, भू-अर्जन, राजस्व प्रकरण, पुनर्वास एवं रोजगार प्रकरणों से सम्बंधित समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा कर एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, मेगा परियोजना गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस.के. मोहंती, एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.