November 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

सोलर पैनल, अवैध नशे के कारोबार, वनाधिकार पट्टा, बीमा राशि और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर नागरिकों ने लगाई गुहार

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें कलेक्टर कुणाल दुदावत के समक्ष रखीं। जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

 

जनदर्शन में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, मानदेय शिक्षक का भुगतान, वनाधिकार पट्टे की जांच, जीवन ज्योति बीमा की राशि और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने जैसी मांगें प्रमुख रहीं। इसके अलावा भूमि सीमांकन, फौती नामांतरण, अतिक्रमण हटाने, पहुंच मार्ग, स्वरोजगार, राजस्व अभिलेखों में सुधार और आजीविका से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिले और लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.