July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा शहर में स्थापित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने और भर्ती मरीजों को निजी अस्पताल शिफ्ट कराने परिसर में दलाल सक्रिय रहते थे। जो मरीज और उनके परिजन से संपर्क कर उन्हें बेहतर इलाज मिलने की बात कहते हुए उन्हें बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाते थे।
अस्पताल प्रबंधन ने इसमें रोक लगाने परिसर में सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद किया। सीएमएचओ कार्यालय की ओर वाले गेट में पार्किंग कर्मचारी ने भी निगरानी शुरू कर दी थी। दूसरी ओर दलाल मौका पाकर कॉलेज की ओर स्थित दूसरे प्रवेश द्वार से घुसकर ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में भर्ती मरीजों को एंबुलेंस में निजी अस्पताल शिफ्ट कराने लगे थे। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल प्रबंधन ने दूसरा प्रवेश द्वार पर ताला लगवाकर उसे पूरी तरह बंद करा दिया। हालांकि पैदल आवाजाही करने वाले मरीज के परिजन के लिए साइड गेट खुला रखा है। असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर के मुताबिक दूसरा प्रवेश द्वार बंद होने से निजी अस्पतालों के दलालों पर लगाम कस गयी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.