July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पुटा के पास बाइक सवार तीन लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। उक्त घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई।
ग्राम निवासी नारायण सिंह उम्र 58 वर्ष के घर देवरी में रहने वाला रिश्ते में भतीजा राजा गोंड़ आया था। नारायण सिंह 58 वर्ष, उसका पुत्र राजू सिंह 35 वर्ष और रिश्तेदार राजा गोंड़ बाइक पर बैठकर अपने घर से ग्राम के दूसरी छोर पर बनाए गए घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। बाइक पर सवार तीनों युवक सिर के बल गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से नारायण सिंह और राजा गोंड़ की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि राजू गोंड़ को गंभीर हालत में पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखकर डॉक्टर ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.