February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* मकान निर्माण का बकाया रकम न देने से युवक ने पत्नी व बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरीचोली में तीन लोगों की मौत का मामला सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार मृतक जसराम रजक ने पहले अपनी पत्नी और अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है, कि एक महिला जयराम रजक का 1 लाख 88 हजार सौ रुपए उधार की रकम नहीं लौटा रही थी, जिससे जयराम काफी परेशान हो गया। घटना दिनांक को भी वह उससे पैसे मांगने गया, लेकिन उसने मना कर दिया, जिससे आक्रोशित होकर जयराम अपने घर पहुंचा और पत्नी, बेटी की हत्या कर खुद की जान ले ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 09 मई को पुलिस सुचना प्राप्त हुई की ग्राम भाठापारा कुकरीचोली में जयराम रजक के मकान भीतर कमरे में 03 व्यक्तियो का शव पड़ा है। थाना प्रभारी इस सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराकर घटना स्थल रवाना हुए। मौके पर उपस्थित मृतक के भाई के बताये अनुसार मर्ग इंटीमेंशन चाक कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम कराया गया। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करना पाये जाने पर अपराध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा युबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन पर मामले में गंभीरता से विवेचना कर हर पहलु में जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटना में मृतक जयराम रजक का लिखा सुसाईड नोट मिला, जिसमें मकान निर्माण का बकाया राशि के बारे में जानकारी दी गयी थी। घटना स्थल से मिले सुसाईड नोट व मृतक के साथ काम करने वाले मिस्त्री, लेबर, रेजा के कथन के अवलोकन पर अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाये जाने पर कथित आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान उस महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, उनि विलायत हुसैन, सउनि अनिल खाण्डे, सउनि संतराम सिन्हा (पदस्थापना थाना पसान) प्र0आर0 421 सचिन नवनीत, आरक्षक 925 राम पाटले, आरक्षक 558 कौशल प्रसाद, आरक्षक 770 राम कुमार साहु, आरक्षक 52 नितेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.