September 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

सेवा यात्रा के रथ से गांव-गांव पहुंचेगा जनकल्याण का संदेश, भाजपा जिला कार्यालय भी दीपों की रोशनी से हुआ रोशन
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रभाव कोरबा जिले में भी नजर आया। सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान सेवा संकल्प यात्रा, जनजागरूकता रथ और घर-घर दीप प्रज्वलन ने पूरे जिले में अलग वातावरण बनाया।
गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, कोरबा से ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के रथ को रवाना किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सेवा संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, महापौर संजू देवी राजपूत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, निगम सभापति नूतन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. राजीव सिंह, अजय विश्वकर्मा, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, संजय राठौर सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पांचों विकासखंडों तक पहुंचेगा सेवा संकल्प का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के पांचों विकासखंडों के लिए रथ रवाना किया गया है। यह रथ विभिन्न ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देगा।

 

 

रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं जनसेवा से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों को जनभागीदारी के माध्यम से सेवा कार्यों से जोड़ना है।
घर-घर पहुंचा दीप, सेवा संकल्प का दिया संदेश
अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नागरिकों के साथ दीप जलाकर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर घर-घर आशीर्वाद का दीप जगमगाना सेवा संकल्प की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने तथा जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
घर-घर दीप प्रज्वलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए सेवा कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया।
दीपों की रोशनी से नहाया भाजपा जिला कार्यालय
टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन किया गया। कार्यालय परिसर को दीपों से सजाया गया तथा आकर्षक रंगोली बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संकल्प दोहराया।
दीपों की रोशनी से जगमगाता भाजपा जिला कार्यालय अभियान के दौरान आकर्षण का केंद्र बना रहा। परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
मंडल से बूथ तक सक्रिय हुई संगठन की भागीदारी
सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए जिले के विभिन्न मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक भागीदारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कोरबा जिले में सेवा संकल्प यात्रा के रथ, ग्राम पंचायतों तक जनजागरूकता अभियान और घर-घर दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रमों ने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया। सेवा और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ शुरू हुए इन कार्यक्रमों से जिलेभर में अभियान की गतिविधियां दिखाई दीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.