5 हजार भक्त… एक विराट दरबार… और बाबा श्याम की भक्ति में डूबेगा बुंदेली! 19 सितंबर को श्री सालासर बालाजी धाम में सजेगा भव्य श्याम दरबार
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// बुंदेली। आस्था, भक्ति और बाबा श्याम के जयकारों से बुंदेली की धरती 19 सितंबर को एक अलौकिक भक्ति उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। ग्राम बुंदेली स्थित निर्माणाधीन श्री सालासर बालाजी धाम में श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। आयोजन की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं के लिए एक ऐसा भव्य डोम तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक साथ 5 हजार से अधिक भक्त बैठकर बाबा श्याम की भक्ति में शामिल हो सकेंगे।
एक छत के नीचे गूंजेंगे हजारों कंठों से बाबा श्याम के जयकारे
19 सितंबर को श्री सालासर बालाजी धाम का वातावरण पूरी तरह श्याममय नजर आएगा। विशाल डोम में हजारों श्रद्धालु एक साथ बाबा श्याम की भक्ति और आयोजन में सहभागी बनेंगे। दूर-दूर से आने वाले भक्तों को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर बैठने, दर्शन, प्रसाद और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कोरबा सहित आसपास के जिलों और छत्तीसगढ़ के बाहर से भी बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल को भव्य स्वरूप देने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बाबा का दरबार बनेगा आकर्षण का केंद्र
निर्माणाधीन श्री सालासर बालाजी धाम परिसर में बाबा श्याम का भव्य दरबार आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दरबार की सजावट, विशाल डोम और पूरे परिसर की तैयारियां इस धार्मिक आयोजन को विशेष स्वरूप देने में जुटी हैं। जैसे-जैसे आयोजन की तारीख नजदीक आ रही है, तैयारियां भी तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही हैं।
श्याम रसोई में मिलेगी प्रसाद सेवा
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की भी व्यवस्था रहेगी। यहां भक्तों के लिए प्रसाद सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन समिति का प्रयास है कि बाबा श्याम के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन और भक्ति के साथ प्रसाद एवं आवश्यक सुविधाएं भी सहज रूप से मिल सकें।
19 सितंबर को बुंदेली बनेगा श्याम भक्ति का केंद्र
19 सितंबर को बुंदेली स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में ऐसा माहौल बनने जा रहा है, जहां चारों ओर बाबा श्याम की भक्ति, जयकारे और श्रद्धा का उल्लास दिखाई देगा। विशाल डोम में एक साथ हजारों भक्तों की मौजूदगी इस आयोजन को भव्य रूप देने जा रही है।
बुंदेली अब उस ऐतिहासिक भक्ति दिवस की ओर बढ़ रहा है, जब हजारों श्रद्धालु एक साथ बाबा श्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे और पूरा श्री सालासर बालाजी धाम श्याम भक्ति के रंग में रंग जाएगा।







