July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत पाली के ग्राम गणेशपुर डोंगानाला में विशेष पिछड़ी बिरहोर जनजाति परिवार के सदस्य रहते हैं। इस ग्राम में पहुंचे स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल लाफा के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा व स्वयंसेवक ने दानदाताओं के कपड़े व अन्य सामान बिरहोर जनजाति परिवार के सदस्यों में बांटे।
इस दौरान वे ग्राम के विभिन्न मोहल्ले में भी पहुंचे। जरूरत के सामान पाकर लाभांवित हुए ग्रामीणों व बच्चों ने प्रसन्नता जताई। गांव के जनजाति परिवार के सदस्यों की जीविकोपार्जन के साधन की जानकारी लेने के बाद शिक्षा के मुख्यधारा से बच्चों को जोड़ने और गांव के लोगों को नशे से दूर रहने जागरूक किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.