July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंचल में पुलिया की रेलिंग आधे हिस्से से टूटने के बाद बांस की बल्ली बांध दी गई है। साथ ही पुलिया की डामर भी कई जगह से उखड़ चुकी है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। रात्रि के समय वाहन चालक को वाहन से नियंत्रण खो देने का डर हमेशा बना रहता है। शहर को जोड़ने वाले दर्री मुख्य मार्ग पर ग्राम कोहड़िया के पास पुलिया का निर्माण कराया गया है। इस पुलिया के एक ओर की रेलिंग आधे हिस्से से टूट गई है। इस कारण बांस की बल्ली से इसे बांधा गया है, लेकिन इसके बाद से पुलिया की टूटी रेलिंग का सुधार कार्य कराने ध्यान नहीं दिया गया है। पुलिया की सड़क पर इस्तेमाल डामर भी उखड़ने लगे हैं। इस कारण पुलिया से गुजरते समय वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क से डामर उखड़ने के बाद पुलिया में इस्तेमाल गिट्‌टी देखे जा सकते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.