February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* मारवाड़ी युवा मंच एवं न्यू कोरबा हॉस्पिटल का सफल आयोजन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली जैलगाँव एवं न्यू कोरबा हॉस्पिटल (जीवन आशा) जमनीपाली के संयुक्त तत्वाधान में विश्व नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दर्री क्षेत्र में किया गया। इस शिविर में 102 लोगो रक्तदान किया एवं उपस्थित सभी का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जाँच किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सीआईएसएफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट चिराग़ गर्ग, मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शोभराज चाँदनी मंच के पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ के अधिकारी और डॉक्टर्स मौजूद रहे।
शिविर का शुभारंभ अथितियों असिस्टेंट कमांडेंट चिराग गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संरक्षक मनोज अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुमित अग्रवाल, निर्वृतमान शाखा अध्यक्ष राकेश गोयल द्वारा फ़ीता काट के एवं दीप प्रज्वलित् करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष पारस अग्रवाल एवं न्यू कोरबा हॉस्पिटल के कार्यक्रम संयोजक साजिद खान द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया एवं सीआईएसएफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट ने अपने उद्बोधन में कहा 12 मई का दिन नर्सिंग कर्मियों को समर्पित है। आज नर्सेज के सेवाभाव को सलाम करने का दिन है। नर्सिंग को विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा के रूप में देखा जाता है। रोगियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से राहत पहुंचाने में नर्सों का योगदान हमेशा से ही महत्वपूर्ण माना गया है। एवं अपने शैक्षिक जीवन के सफल यात्रा के अनुभव को मौजूद युवाओं के साथ साझा किया।
मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा नर्सेज़ को सम्मान दिया गया एवं मारवाड़ी युवा मंच की समाज सेवा के प्रति किए गए सेवाकार्यो एवं उपलब्धियों से परिचय करवाया। एनकेएच के संचालक डॉ. शोभराज चंदानी ने मौजूद नर्सेज़ का अभिवादन किया और क्षेत्र के लोगो के अपना चिकित्सा संबंधी दृष्टिकोण रखा एवं दर्री क्षेत्र में चिकित्सा के संबंध में सुधार हेतु सकारात्मक पहल की बात कही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक मधुर अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक अंजय अग्रवाल, प्रांतीय सहसंयोजक विकास अग्रवाल, पूर्व शाखा अध्यक्ष नित्तुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण केडिया, सदस्यगण अमित अग्रवाल, आशीष गोयल, वैभव गोयल, सौरभ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, जय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रूपेश गोयल, सतीश अग्रवाल, बिट्टू एवं मंच के सभी साथीगण उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.