July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत पाली थाना के चैतमा चौकी क्षेत्र में ग्राम तेलसरा में घर की दीवार पर प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन बनाने और उससे संबंधित उत्पाद बेचने का झांसा देकर एक ग्रामीण से 26 हजार 500 रुपए की ठगी की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की चार माह बाद भी न तो उसे विज्ञापन का पैसा मिला और न ही उत्पाद।
तब उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र में शामिल ग्राम तेलसरा की है। गांव में रहने वाला ग्रामीण 21 फरवरी की सुबह अपने घर के पास दुकान खोलने के लिए काउंटर बनवा रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और बताया कि अपने घर की दीवार में एक विज्ञापन बनवा ले तो उसे हर माह कंपनी की ओर से 6 हजार रुपए प्राप्त होंगे। बेचने के लिए उस कंपनी का उत्पाद भी मिलेगा। व्यक्ति ने उसी दिन चार कार्टून माल कंपनी का ग्रामीण को दिया और उसके एवज में 26 हजार 500 रुपए का भुगतान करने के लिए कहा।
कई माह गुजर गए लेकिन ग्रामीण को प्रचार-प्रसार का पैसा नहीं मिला। ठगी के शिकार ग्रामीण ने मामले की जानकारी चैतमा चौकी को दी। उक्त व्यक्ति पर 420 का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.