March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पिछली प्रदेश सरकार में कोरोना काल के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बिना निविदा सामग्री खरीदने के आरोप सिद्ध होने पर उनका यह निलंबन हुआ है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात कहते हुए जिन चार जिलों के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारियों को सदन में ही निलंबित करने की घोषणा की है उनमें कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में कहा कि करीब 36 करोड़ रुपए की खरीदी हुई है। जो छूट लेनी चाहिए थी, वह छूट नहीं ली गई। नियमों का पालन नहीं किया गया। सूरजपुर, मुंगेली, बीजापुर, कोंडागाँव जैसे जिलों में खरीदी की गई। सूरजपुर ज़िले में 11 करोड़ 36 लाख, मुंगेली में 99 लाख 95 हज़ार, बस्तर में 20 करोड़ 47 लाख, बीजापुर में 55 लाख 4 हजार और कोंडागाँव में 3 करोड़ रुपए की ख़रीदी की गई थी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। ज़िला शिक्षा अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की गई है उनमें
विनोद राय (तत्कालीन डीईओ सूरजपुर) जिला, जी.पी भारद्वाज ( तत्कालीन डीईओ मुंगेली), श्रीमती भारती प्रधान, प्रमोद ठाकुर ( तत्कालीन डीईओ बीजापुर) शामिल हैं।
* 2021 से 2023 तक की मांगी गई है जानकारी
बिलासपुर संभाग के स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग को प्राप्त राशि के संबंध में विधायक राजेश मूणत ने प्रश्न लगाया। इसमें उन्होंने पूछा है कि शिक्षा विभाग को 1 जनवरी 2021 से 30 नवंबर 2023 तक डीएमएफ से कितनी राशि प्राप्त हुई। कितना व्यय हुआ और कितनी राशि शेष है। इसके साथ ही स्कूलों में कितनी राशि से किस फर्म को फर्नीचर प्रदान करने आदेश दिया। इसके लिए शिकायत हुई तो क्या कार्यवाही की गई, जिसका जवाब नहीं दे सके हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.