May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा गूगल से नम्बर सर्च कर बैंक में फोन करने पर हो गयी 10 लाख की ठगी

 


कोरबा-पश्चिम क्षेत्र गेवरा परियोजना के सेवानिवृत्त कर्मचारी को गूगल से नम्बर सर्च कर बैंक में फोन करना महंगा पड़ गया। एसईसीएल के गेवरा परियोजना से रिटायरमेंट के बाद कृपाराम चौधरी अटल विहार, कोतरा रोड रायगढ़ में रह रहे है। उसका बैंक खाता एसबीआई गेवरा में है। उन्होंने हाउस बिल्डिंग लोन लिया था और इसकी क्लीयरेंस के लिए एसबीआई गेवरा में आवेदन दिया था जिसकी जानकारी लेने के लिए कृपा राम ने गूगल से सर्च कर गेवरा बैंक का फोन नंबर ज्ञात किया और अपने फोन नंबर से फोन किया। सामने फोन उठाने वाले व्यक्ति ने एसबीआई गेवरा प्रोजेक्ट का कर्मचारी होने की पुष्टि की। फ़ोन पर व्यक्ति ने लोन क्लियर न होने की जानकारी देते हुए कहा कि लोन को क्लियर करने के लिए YONO APP में ऑनलाइन एप्लीकेशन डालना होगा। उसने मुझे YONO SBI App खोलने के साथ-साथ Anydesk App डाउनलोड करवाया । इस दौरान उसने 2 बार ओटीपी भी कृपा राम से लिया। थोड़ा शक होने पर कृपा राम ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। फ़ोन चालू करने पर वो नंबर से 4-5 बार मिस काल आया, शक बढ़ने के बाद अपना अकाउंट को 2-3 बार खोल कर पुष्टि की कि पैसा कटा तो नहीं, रात 12 बजे के बाद कृपाराम निश्चिन्त हो गया कि कुछ हुआ नहीं है। 06 सितम्बर को अपने ऑफिसियल वर्क निपटने के लिए गेवरा प्रोजेक्ट गए तब उसे उक्त नंबर से पुनः फोन आया तब कृपा ने कहा कि वह बैंक जा कर लोन क्लियर करेगा। इसके थोड़े देर बार सुबह 10:33 बजे खाते से 5 लाख रुपये डेबिट हो गया और 10:36 बजे एक और ट्रांजैक्शन हुआ जिसमें 5 लाख और डेबिट हो गए। इस प्रकार 10 लाख का इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड हुआ। वे तुरंत गेवरा बैंक गए और अपना खाता लॉक कराकर सलाह पर साइबर सेल में फर्स्ट इनफार्मेशन दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.