May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नशीले पदार्थ का सेवन कर प्रेस क्लब की सीढ़ी में उतार दी कार

 

एक मोटरसाइकिल को लिया चपेट में
कोरबा अंचल में टी.पी. नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रेस क्लब आर.के. ग्राफिक्स के पास एक चालक ने शराब के नशे में कार सीढ़ी में दौड़ा दी। जब सीढ़ी से हिचकोले खाते हुए कार नीचे उतर रही थी तो उसका नशा फटा और गाड़ी नियंत्रित की।
जानकारी के अनुसार टैक्सी स्टैण्ड टी.पी. नगर क्षेत्र में एक चालक नशे में अपनी कार को प्रेस क्लब आर.के. ग्राफिक्स के पास बने सीढ़ी से नीचे प्रेस काम्प्लेक्स में उतारने का प्रयास किया और सीढ़ी में गाड़ी दौड़ा दी। सीढ़ी से उतर रही कार जब हिचकोले खाने लगी तो चालक कुछ होश में आया और गाड़ी को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना में एक बाइक चपेट में आ गयी जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, बाइक से अगर कार नहीं रुकती तो दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.