May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नदी में बहे बच्चे का 24 घंटे बाद मिला शव

 


कोरबा-पश्चिम में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटाईनार स्टाफ डेम के पास से लापता हुआ 11 वर्षीय गौरव कौशिक का शव कोरबा से आए गोताखोरों ने अहिरन नदी में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने दोस्तो के साथ छटाईनार मे बने स्टॉप डेम में नहाने गया 11 वर्षीय बालक गौरव नहाते समय पानी में बहकर लापता हो गया था। जिसकी खबर फैलते ही परिजन मौके पर पहुंचे देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नही चल सका। अंधेरा होने की वजह से खोजबीन बंद कर दी गयी। दूसरे दिन पुनः खोजबीन करने पर गोताखोरों ने उसका शव अहिरन नदी में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.