May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नशेबाज युवकों पर लूटपाट की नियत से व्यापारी के साथ की मारपीट करने लगा आरोप

 

व्यापारी गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल
कोरबा  जानकारी के अनुसार मिशन रोड कोरबा स्थित श्री फैंसी ड्रेस नामक प्रतिष्ठान के संचालक आनंद रैकवार अपना माल रायगढ़ भेजने के लिए बस का समय जानने रात्रि लगभग 9:30 बजे पुराना बस स्टैंड आए थे। वहा कुछ लोगो से बस के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे थे। इसी दरमियान पास में ही बैठ कर कुछ युवक मादक पदार्थो का सेवन कर रहे थे। वह युवक आनंद रैकवार के पास आकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
बताया जा रहा हैं की विरोध करने पर चारों युवकों ने मुक्का, बेल्ट, डंडा एवं रॉड से आनंद पर जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें उठाकर वहा स्थित होटल की भट्टी की डालने के लिए ले जाने लगे। तभी होटल वाले ने बीच-बचाव करते हुए घायल आनंद को भट्टी में डालने से रोक दिया। इस घटना के बाद आनंद रैकवार ने देखा कि उसके गले से सोने की चैन भी गायब है। संभवत आरोपियों ने उसके गले से चैन छीन ली है।
उधर घटना की सूचना पाकर आनंद रैकवार के शुभचिंतक एवं साथी भारी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। सभी ने इस घटना का विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने प्रार्थी आनंद रैकवार की शिकायत पर उक्त कथित आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गंभीर रूप से घायल आनंद रैकवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.