May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा हिन्दी दिवस एवं ओजोन दिवस के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत


कोरबा  लायंस क्लब कोरबा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन श्रीकांत बुधिया चेयरमेन लायंस क्लब कोरबा ट्रस्ट व अध्यक्षता क्लब अध्यक्षा लायन मीना सिंह, स्कूल चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन कामायनी दुबे, लायन मधु पाण्डेय, लायन शहनाज शेख, लायन रमेश शर्मा, लायन भगवती अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में लायंस इंग्लिश स्कूल सीतामढ़ी में विश्व हिन्दी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
हिन्दी दिवस के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8वी से शैली महतो प्रथम, प्रार्थना साहू एवं अनन्या गुप्ता द्वितीय, दीपिका श्रीवास तृतीय एवं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10वी पूनम अहिरवार प्रथम, कक्षा 9वी प्रियांश शर्मा द्वितीय, कक्षा 12वी दिशा अग्रवाल तृतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 11वी अंजली गुप्ता प्रथम, कक्षा 9वी से वंशिका गुप्ता द्वितीय व तनिष्ठा कुर्रे ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लायंस क्लब कोरबा द्वारा मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्राचार्य जी.आर. हंस, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.