May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा शून्य दुर्घटना लक्ष्य की कामना से की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

कोरबा  निर्माण के देवता के रूप में पूजित भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्य पर्व धूमधाम से जिले में मनाया गया। औद्योगिक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर शून्य दुर्घटना लक्ष्य की कामना से पूजा-पाठ की गई। हर तरफ उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कोरबा नगर के साथ-साथ उपनगरीय क्षेत्रों और कस्बों में विश्वकर्मा की पूजा उत्साह के साथ की गई। लगभग सभी स्थानों पर आदिशिल्पी की प्रतिमा स्थापित की गई। जबकि कुछ स्थानों पर छायाचित्र के समक्ष दीपप्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ निर्माण से संबंधित हर तरह के कामकाज में जुटे लोगों ने इस अवसर पर अपने सरोकार दिखाये। नियम पूर्वक आदि शिल्पी की पूजा करते हुए समर्पण करते हुए दिखाया गया।
इस दौरान विशेष रूप से यह कामना की गई कि कामकाज के दौरान किसी भी तरह से दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। एसईसीएल, एनटीपीसी, आईओसी, बालको, सीएसईबी के अतिरिक्त अनेक औद्योगिक संस्थाओं में इस पर्व को लेकर विशेष रौनक दिखाई दी। भोग कार्यक्रम भी रखे गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.