August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियो को दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं

1 min read

 


कोरबा  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के समस्त उद्यमियों और श्रमिक साथियों सहित प्रदेशवासियो को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. चरणदास महंत ने विश्वकर्मा जयंती पर अपने बधाई संदेश में कहा कि “समस्त उद्योग, श्रमिक जगत में सुख-समृद्धि प्राप्त हो यही कामना करता हूँ।” मान्यताओं के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। विश्वकर्मा की पूजा से जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि में कमी नहीं आती।
उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संसार की रचना भगवान् ब्रह्मा ने की है और उसे सुंदर बनाने का काम भगवान विश्वकर्मा को दिया गया। यही वजह है कि भगवान विश्वकर्मा को संसार का सबसे पहला और बड़ा इंजीनियर कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.