March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा बस पलटने से 12 यात्री हुए घायल-घटना स्थल पर मची चीख पुकार

 


कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेंजरा चौक के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की उक्त घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं 3 यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेंजरा चौक के पास यह घटना घटी है। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में एक दर्जन यात्रियों को चोट आई है। वहीं तीन लोगों गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी बस कोरबा से बांगो की तरफ जा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.