August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कथित मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा ग्रामीणों ने-112 पहुंची मौके पर

1 min read

कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे कथित अज्ञात चोरों को तानाखार के पास ग्रामीणों ने पकड़ा और उनकी कुटाई कर दी,वही एक चोर मौका देखकर स्थल से फरार हो गया। सूचना पर 112 मौके पर पहुची और चोर को पकड़कर कटघोरा थाने लाया गया, जहां पुलिस विवेचना जारी है।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा-गेवरा बस्ती निवासी वाहन मालिक धर्म सिंह ने थाना कुसमुंडा में मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जहां पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी। उसी दौरान ग्रामीणों को सूचना मिली कि कथित मोटरसाइकिल चोर तानाखार क्षेत्र के पास देखे गए है जहां ग्रामीणों ने उक्त चोरों को मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। एक कथित चोर मौका देखकर मोटरसाइकिल की चाबी लेकर फरार हो गया, वही दूसरा कथित चोर ग्रामीणों के हत्थे लग गया जहां उसकी जमकर कुटाई हो गई। मौके पर उपस्थित 112 मोटरसाइकिल चोर को थाना ले आई। जहां आगे की कार्यवाही जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.