March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन के साथ लूट की घटना घटित होने का लगाया जा रहा आरोप


  • राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा से मारपीट और लूट की घटना को दिया बाइक सवार युवक ने अंजाम
    कोरबा अंचल में स्थित कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज के परिजन के साथ हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा से मारपीट और लूट की घटना अज्ञात बाइक चालक युवक ने अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा हैं की उक्त पहाड़ी कोरवा परिवार की कोई महिला जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ीबहार मार्ग में घटित होना बताया जा रहा हैं।पीड़ित ने 112 को इस बाबत सूचना दी सूचना मिलते ही 112 मौके पर पहुची। पहाड़ी कोरवा परिवार महिला के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे। लूट की घटना घटित होने के बाद अस्पताल, पुलिस प्रशासन व संबंधित अन्य विभागो में हड़कंप मच गया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.