March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले में 15 नवंबर भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित  कोरबा जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने कैलेण्डर

 

कोरबा जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
पूर्व में जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है। इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.