March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले में लेमरु जंगल के सड़क किनारे भालू का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

 


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
कोरबा जिलाअंतर्गत वनमंडल के लेमरु वन परिक्षेत्र में देवपहरी और लेमरु जंगल के बीच सड़क किनारे एक भालू का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। भालू की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों द्वारा संभवत: सड़क हादसे में उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।
बहरहाल, पशु चिकित्सक के माध्यम से भालू का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा हैं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भालू के मौत की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.