August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा अंचल के श्री श्याम मंदिर कोरबा में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

 


कोरबा अंचल में मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव 2023 बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी उत्सव 2023 के अवसर पर यहाँ कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जन्माष्टमी उत्सव 2023 के अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा द्वारा लड्डू गोपाल का आकर्षक श्रृंगार के साथ ही शानदार भजन का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कलकत्ता के दल द्वारा स्पेशल सजीव झाकियां निकाली जाएगी। मनमोहक नृत्य के द्वारा भक्तो का मन भावविभोर हो जायेगा अंत में प्रसाद वितरण के साथ रंगबिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी। समस्त कार्यक्रम श्री श्याम मंदिर कोरबा में 07 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से 12.30 बजे तक संपन्न होंगे। इस आशय की समस्त जानकारी श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के श्यामप्रेमी रोहणी सुल्तानिया के द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.