August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कुसमुंडा खदान में हुए हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर हुई मृत्यु

1 min read

 

 


कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एसईसीएल कुसमुंडा कोयला परियोजना से एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान में एक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि अचानक हुई बारिश की वजह से एक कोल् ट्रांसपोर्ट में मुंशी का काम करने वाले घुड़देवा निवासी विनय नामक युवक बारिश से बचने एक ट्रेलर के पीछे जा बैठा। थोड़ी देर बाद ट्रेलर अचानक पीछे हुई और विनय को अपनी चपेट में लिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कुसमुंडा अस्पताल स्थित मर्चुरी में रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.