भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्राण प्रण से कार्य में जुटें कार्यकर्ता – कर्मवीर सिंह







भाजपा झारखण्ड प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने जगदलपुर व दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओं की ली बैठक
जगदलपुर
भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह बस्तर जिले की सभी 12 विधानसभाओं में चुनाव की दृष्टि से संभागीय संगठन का प्रभार संभालेंगे। सिंह ने आज मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक ली और सभी कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्राण प्रण से जुट जाने कहा।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दंतेवाड़ा जिले का प्रवास कर वहाँ के कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब हुये। सिंह ने कहा कि चुनाव के लिये गिनती के दिन शेष है। प्रत्येक दिन का उपयोग भाजपा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिये योजनबद्ध ढंग से करना है। अपने अपने क्षेत्र के हर घर में पहुंचने का प्रयास करना है। लोगों से सीधा संपर्क व संवाद करके केन्द्र की मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं व कार्यो का उल्लेख कर भाजपा से जोड़ना है। आसन्न चुनाव में भाजपा की विजय होगी, यह तय है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, कमल चंद भंजदेव,मनीराम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, सुधीर पाण्डेय, विद्या शरण तिवारी,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, संतोष बघेल, रजनीश पाणिग्रही, व्ही एस राजपूत, बाबुल नाग, ललिता बघेल, संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, परिस बेसरा, विनायक गोयल, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, उदबोराम नाग, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे






