February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

छत्तीसगढ़ निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को अरुण साव ने किया याद, कहा उनके सपनों का छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य की पहचान दी। प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने प्रारंभिक जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आ गए थे। 1942 के ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन में उन्होंने भी भाग लिया था और 24 दिन तक कारावास में रहे थे।

वे 10 बार लोकसभा में और 2 बार राज्यसभा में सांसद रहे। वे एकमात्र ऐसे सांसद है जो चार अलग-अलग राज्यों दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से सांसद बने थे।

अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 मई 1996 को देश के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अटलजी ने 19 मार्च 1998 को और 13 अक्टूबर 1999 को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

साव ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधारा किया। इसके बाद देश में 6-7% ग्रोथ रिकॉर्ड की गई और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में कई कदम उठाए।

हिंदी भाषा के प्रति अटल जी का प्रेम

अरुण साव ने कहा कि अटल जी को अपनी मातृभाषा हिंदी से भी बेहद प्रेम है, वे पहले राजनेता बने, जिन्होंने यूएन जनरल असेंबली में हिंदी में भाषण दिया। जिसे लोग आज भी स्मरण करते हैं। हिंदी भाषा के साथ-साथ अटल जी को अन्य भारतीय भाषाओं से भी प्रेम था।

अटल बिहारी के अटूट विश्वास से भारत हुआ मजबूत

1999 में कारगिल में भारत पाकिस्तान के युद्ध में भारत को विजय मिली।

अटल जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू किया। इससे गांव शहरों से जुड़ा। वहीं देश के चार मुख्य शहर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता को जोड़ने का काम किया।

अटल विदेश में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया व आईटी सेक्टर के प्रति लोगों को जागरूप किया। 2001 में अटल जी ने सर्व शिक्षा अभियान की भी शुरुवात की।

साव ने कहा कि अटल ने मई 1998 में राजस्थान के पोखरण में 5 अंडरग्राउंड नूक्लियर का सफलम परीक्षण करवाए। अंतर्राष्ट्रीय दबावों के बाद भी उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण को करवाया और भारत को एक परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाया। उन्होंने 100 साल पुराने कावेरी जल विवाद को भी सुलझाया था।

छत्तीसगढ़ निर्माता अटल के सपनों को करेंगे पूरा

अरुण साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ का निर्माण जिस ध्येय के साथ किया था। उसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता साकार करने में लगा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.