March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


महासमुन्द  भाजपा जिला कार्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ,पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा जी एवम भाजपा पदाधिकरियो की उपस्थिति में जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गयी | जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 8.30 बजे हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ विमल चोपड़ा ने 76 वे स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी देश की एकता अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर जनहित के प्रति हम सभीअपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेगे | जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ने भी स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों सहित सभी बलिदानियों की कुर्बानियों को हम हमन करते है जिनके त्याग तपस्या और बलिदान से हम स्वतंत्र भारत का हिस्सा बने है | देश की आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम काल मे भाजपा संग़ठन ने देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रभक्ति की भावना से भरे हुए अनेकों कार्यक्रम का आयोजन कर अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजली दिया है | प्रदीप ने कहा कि देश प्रदेश के साथ हम अपने शहर ,गांव,घर समाज के विकास की हित में अपना बेहतर योगदान दे सके ये संकल्प हम सभी को लेना है | ध्वजारोहण रोहण पश्चात ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित जनो को मिष्ठान वितरण किया गया | जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण के अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रदेश सदस्य भाजपा इंद्रजीत सिंह गोल्डी ,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर,पवन वर्मा,निरंजना शर्मा,सुधा साहू,प्रकाश शर्मा,गणेश नायक ,शंकर चन्द्राकर,नारेंद्र गिरी,सन्दीप घोष,मीना वर्मा,राजू यादव,मनीष शर्मा,रमेश साहू,मुन्ना देवार,हिमांशु चन्द्राकर,राजू चन्द्राकर,गोपाल वर्मा,गोविंद ठाकुर,उत्तरा प्रहरे,सुरेखा कंवर,अमन वर्मा,अलका पुंज,विक्की गुरुदत्ता,भरत खत्री,चंद्रिका चौबे,मोहन साहू,पवन साहू,जग्गू छुरा, शुभ्रा शर्मा,सोनाधर सोनवानी,मधु यादव,सुनीता साहू ,हुसेना बनो,प्रीति सोनी,रेखा देवार सहित बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.