August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कटघोरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कटघोरा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य बाइक रैली निकालकर कोरबा की ओर प्रस्थान किया। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रप्रेम का जज्बा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में कटघोरा से कोरबा पहुंचे।

 

पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। मंडल अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
कटघोरा से कोरबा तक निकली यह तिरंगा बाइक रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देती हुई कोरबा की मुख्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.