March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा उचित व्यवस्था के अभाव में खतरे में प्रवासी पक्षी ओपन बिलस्टॉर्क

 


रामपुर क्षेत्र में पेड़ से गिरकर मौत की मुंह में समाए चूजे
 कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर में हर साल मानसून का संदेश लेकर मई में आने वाले प्रवासी पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क अभी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे है। रविवार सुबह पेड़ से पक्षियों के बच्चे गिर गए जिनकी मौत हो गई है। मामले में वन विभाग बेसुध व अनजान बैठा हुआ है।
कोरबा जिले में हर वर्ष मई माह से एशियन ओपन बिलस्टार्क नामक प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। बारिश के खत्म होते-होते अक्टूबर माह के अंत तक इनकी वापसी हो जाती है। हर साल लगभग 1500 से 2500 की संख्या में प्रवासी पक्षी यहां प्रजनन के लिए पहुंचते हैं। ग्राम रामपुर क्षेत्र में दशहरा चौक पर स्थित इमली के वृक्ष पर भी लगभग 100-150 पक्षियों का बसेरा है। किंतु अब यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा एक बार फिर खतरे में पड़ती दिख रही है। यहां उन्हें आकाशीय बिजली से बचाने हेतु तड़ित चालक तो लगाई गई है पर गिरने से बचाने के लिये कोई भी उचित व्यवस्था नही की गयी है। इसका खामियाजा आज उक्त इमली वृक्ष से गिरकर चूजों तथा पास में ही स्थित बरगद वृक्ष से गिरकर एक चूजे को अकाल मृत्यु के रूप में भुगतना पड़ा। जिनका शव वृक्ष के नीचे जमीन पर ही है। इस मामले में वन अमला अब तक अनजान है।
इस मामले में स्थानीय ग्रामवासियों का कहना है कि वृक्षों के नीचे जाली लगवाने की आवश्यकता है जिससे उक्त पक्षियों को गिर कर मरने से बचाया जा सके तथा उनकी सुरक्षा हो सके।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.