March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा ग्राम उतरदा लेम्पस में खाद नहीं मिलने से किसान हो रहे परेशान

 

अनुविभागीय अधिकारी से की गई शिकायत
कोरबा जिले के ग्राम उतरदा लेम्पस के आश्रित किसानों को खाद नहीं मिलने की लिखित शिकायत उत्तम पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी लिंक कोर्ट हरदीबाजार से की है। उन्होंने ज्ञापन देकर किसान हित को ध्यान में रखकर उक्त समस्या के त्वरित समाधान की मांग रखीं।
उत्तम पटेल ने बताया कि लेम्पस प्रबंधन से खाद्य नहीं मिलने की जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि अभी खाद नहीं आई है। जब खाद आ जायेगी तब किसानों को खाद दिया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद सदस्य अनिल टंडन, प्रमोद पटेल, कौशल पटेल, चंद्रपाल, मनराखन यादव, पथरिया महिलांगे, गजानंद पटेल, समारु, रामसेवक यादव, उषा विश्वकर्मा सहित ग्रामीण, किसान आदि उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.