August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा रिमझिम बारिश से धान की फसल को मिला नया जीवनदान

1 min read

 


कोरबा  एक पखवाड़े बाद हुई रिमझिम बारिश से धान की फसल को नया जीवनदान मिला और पौधे लहलहा उठे हैं। खेतों की हरियाली देख किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब थरहा लगाने की तैयारी में भी जुट गए हैं। वहीं उमस भरी गर्मी से आमलोगों को राहत मिली है। रूक-रूक कर रिमझिम बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया है।
खेतों में धान के फसल की हरियाली देखते ही बन रही है। सूखा विधि से खेती करने वाले किसानों के धान के पौधे से हरियाली देखते ही बन रही है। वहीं देरी से शुरू करने वाले किसानों के खेतों में थरहा लगाने का काम में तेजी आई है। सबसे अधिक वर्षा करतला तहसील क्षेत्र में 29.8 मिलीमीटर, कटघोरा में 18.4 मिलीमीटर, दर्री में 15.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। बारिश और हल्की ठंडी हवा के बाद मौसम में नमी बनी हुई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.